उत्तर प्रदेश

भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है, विकास उसके बस की बात नहीं : अखिलेश

उन्नाव  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश तथा केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से कानपुर जा रहे थे।

उन्नाव में थोड़ी देर रुकने के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक महीने में नया-नया शिगूफा लेकर आती है। पुराने घोषणा पत्र पर काम करने में नाकाम भाजपा ने नया घोषणा पत्र ला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले पुराने घोषणा पत्र के अनुसार स्मार्ट सिटी बनाए।

अखिलेश यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कहा कि पहले पुराने घोषणा पत्र का हिसाब दे। भाजपा कितनी स्मार्ट सिटी बनाई, कितनी सड़क बनाई। समाजवादी पार्टी ने विकास की एक नई परिभाषा बनाई है।

 

नया घोषणा पत्र जनता को गुमराह करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी के साथ गरीब अमीर के बीच खाई बना दी है नफरत फैलाई है, जातियों और धर्म में बांट दिया।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है, विकास नहीं कर सकती। यह लोग अपने शासन वाले राज्य मध्य प्रदेश के चित्रकूट में हारे हैं। यह इस बात का सुबूत है कि भगवान राम भी इनसे नाराज हो गए।

 

अखिलेश यादव आज कानपुर में पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी के घर पर मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। लखनऊ से कानपुर जाते समय वह उन्नाव बाईपास पर रुके थे।

Related Articles

Back to top button