देश-विदेशसेहत

भारत में अब तक 15 करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए 28 अप्रैल, 2021 से शुरू हुए पंजीकरण के बाद 2.45 करोड़ से अधिक पात्र लाभार्थियों ने कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म (आज सुबह 9.30 बजे तक) पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 28 अप्रैल, 2021 को 1.37 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। वहीं 29 अप्रैल, 2021 को 1.04 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने नाम पंजीकृत कराये।

इस बीच, देश में कोविड वैक्सीन की खुराक लेने वालों की कुल संख्या आज 15.22 करोड़ को पार कर गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर 15,22,45,179 वैक्सीन खुराक 22,43,097 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं। इनमें 93,86,904 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है और 61,91,118 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं, जिनको दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।

अग्रिम पंक्ति के 1,24,19,965 कार्यकर्ताओं को टीके की पहली डोज दी गई है और 67,07,862 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,19,01,218 पात्र लाभार्थियों ने पहला टीका लगवा लिया है तथा 1,04,41,359 पात्र लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है। 45 से 60 साल उम्र के 5,17,78,842 लोगों को पहला टीका दिया जा चुका है जबकि 34,17,911 लोग दूसरा टीका भी लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता आयु समूह 45 से 60 वर्ष 60 वर्ष से अधिक कुल
पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका

93,86,904

61,91,118

1,24,19,965

67,07,862

5,17,78,842

34,17,911

5,19,01,218

1,04,41,359

15,22,45,179

देश में अब तक कुल टीकाकरण की 67.08 प्रतिशत खुराक दस राज्यों के लोगों को दी गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MDLE.jpg

पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण अभियान दिन के 104वें दिन (29 अप्रैल, 2021 को) 22,24,548 टीके लगाए गए। टीकाकरण के 21,810 सत्रों में 12,74,803 पात्र लाभार्थियों को पहला टीका लगाया गया और 9,49,745 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक: 29 अप्रैल, 2021 (दिन –104)
स्वास्थ्य कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता 45 से 60 वर्ष 60 वर्ष से अधिक कुल उपलब्धि
पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका
19,398 43,200 1,00,065 95,073 7,53,956 2,62,493 4,01,384 5,48,979 12,74,803 9,49,745

एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में, पिछले 24 घंटों में 19 लाख (19,20,107) से अधिक नमूनों की जांच की गई, यह भारत में की गई सर्वाधिक कोविड नमूनों की जाँच की संख्या है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ भारत में दैनिक कोविड मामलों और दैनिक जांचों को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IOY0.jpg

भारत में आज तक 1,53,84,418 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 81.99 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,97,540 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।

उपचार से ठीक होने वाले 76.61 प्रतिशत लोग दस राज्यों से ही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WUI4.jpg

पिछले 24 घंटों में 3,86,452 नए मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों में 73.05 प्रतिशत रोगी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान जैसे दस राज्यों से सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 66,159 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल से 38,607 और उत्तर प्रदेश में 35,104 नए मरीज सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00449NR.jpg

भारत में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 31,70,228 तक पहुंच गई है। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.90 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 85,414 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों का 78.18 प्रतिशत हिस्सा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005Q55B.jpg

देश में कोविड से मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.11 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,498 कोविड मरीजों की मौत हुई है।

अब हो रही मौतों में 77.44 प्रतिशत रोगी दस राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 771 रही है। वहीं दिल्ली में 395 लोगों की मृत्यु हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00621BP.jpg

चार राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी रोगी की मौत की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज (निमहंस) मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का समाधान प्रदान करने और महामारी के दौरान मनोसामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए एक टोल फ्री 24 x 7 हेल्पलाइन (080-4611 0007) संचालित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button