देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण की कुल संख्या करीब 15.5 करोड़ तक पहुँची

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, देश में अब तक दी गई कोविड-19 वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 15,49,89,635 है। पिछले 24 घंटों में 27 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं।

इनमें 94,12,140 एचसीडब्ल्यू को पहली खुराक दी गई है और 62,41,915 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई है।

1,25,58,069 एफएलडब्ल्यू को पहली खुराक, जबकि 68,15,115 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक, 45 से 60 वर्ष की आयु के 5,27,07,921 लाभार्थियों को (पहली खुराक) और 37,74,930 को दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,23,78,616 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,11,00,929 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष की आयु 60 वर्ष से अधिक आयु कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
94,12,140 62,41,915 1,25,58,069 68,15,115 5,27,07,921 37,74,930 5,23,78,616 1,11,00,929 15,49,89,635

देश में अब तक दी गई कुल खुराकों में से दस राज्यों का हिस्सा 67.0 प्रतिशत है।

टीकाकरण अभियान के 105वें दिन (30 अप्रैल 2021) तक, 27,44,485 वैक्सीन की खुराक दी गईं।

कुल 23,356 सत्रों में 15,69,846 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,74,639 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक: 30 अप्रैल 2021 (105वां दिन)
एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष की आयु 60 वर्ष से अधिक आयु कुल

उपलब्धि

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
25,253 50,797 1,38,116 1,07,253 9,29,079 3,57,019 4,77,398 6,59,570 15,69,846 11,74,639

भारत में आज कुल स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 1,56,84,406 है।

पिछले 24 घंटों में 2,99,988 रिकवरी के साथ नेशनल रिकवरी रेट 81.84 प्रतिशत है।

नये स्वस्थ होने वाले रोगियों में दस राज्यों का 76.09 प्रतिशत हिस्सा है।

कोविड-19 के संबंध में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, देश में पिछले 24 घंटों में 19,45,299 जाँच की गईं। भारत की दैनिक पुष्टि वाले मामलों की संख्या अब 20.66 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों से नए मामलों का प्रतिशत 73.71 है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 62,919 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 48,296 जबकि केरल में 37,199 नए मामले सामने आए हैं।

भारत का कुल सक्रिय मामले 32,68,710 तक पहुंच गये हैं। इसमें अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 17.06 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 98,482 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ग्यारह राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 78.22 प्रतिशत हैं।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है और वर्तमान में यह 1.11 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,523 मृत्यु हुई हैं।

दस राज्यों से नई मृत्यु के मामलों क 76.75 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (828) इसके बाद दिल्ली में (375) और उत्तर प्रदेश में 332 दैनिक मृत्यु दर्ज की गई हैं।

पिछले 24 घंटों में चार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से किसी भी कोविड-19 मृत्यु की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव एवं दादरा एवं नागर हवेली, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह हैं।

Related Articles

Back to top button