उत्तराखंड समाचार

मलिन बस्तियों के पुनर्वास पर अध्यादेश लाने का कांग्रेसियों ने किया विरोध, फूंका सरकार का पुतला

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत जिले में मलिन बस्तियों के पुनर्वास मामले में सरकार पर कानून को बदलने के आरोप लगाया। इसी के चलते कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
जानकारी के अनुसार, चंपावत जिला मुख्यालय में भी मलिन बस्तियों के पुनर्वास मामले में साजिश के अन्तर्गत कानून को बदलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोटर स्टेशन में सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्ववान पर राज्य जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से साल 2016 में राज्य की मलिन बस्तियों के नियमितीकरण और मालिकाना हक के लिए कानून बनाने के बावजूद भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

सरकार वोट बैंक की नीयत से मलिन बस्तियों के संबंध में मंत्रिमंडल में विधेयक लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो उनके द्वारा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button