उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button