उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह द्वारा बीयर बार का उद्घाटन किए जाने के सम्बन्ध में मीडिया में प्रसारित समाचारों का संज्ञान लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह द्वारा एक बीयर बार का उद्घाटन किए जाने के सम्बन्ध में मीडिया में प्रसारित समाचारों का संज्ञान लेते हुए उनसे सम्पूर्ण प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मुख्यमंत्री जी ने उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button