उत्तर प्रदेश

मेरे सैंय्या सुपरस्टार’ पर झूमकर नाचीं भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता

निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण चर्चा में रहीं अपराजिता सोनकर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने अपने विवाह के पहले कार्यक्रम में सनी लियोनी पर फिल्माए गए गीत पर जमकर ठुमके लगाए। उनके ठुमकों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर डांस के बाद अब अपराजिता सोनकर का डांस सुर्खियां में है।

 

उन्होंने अपने विवाह से पहले फैमिली फंक्शन में सनी लियोनी पर फिल्माए गाने ‘मेरे सैंय्या सुपरस्टार’ पर जोरदार डांस किया है। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अपराजिता ने कहा कि अपने घरेलू कार्यक्रम में डांस करना क्या बुरी बात है। मीडिया को इन खबरों पर अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। वीडियो किसने वायरल किया है, इसका मैं पता लगा लूंगी।

अपराजिता सोनकर को निकाय चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्य्ता दिलाई थी।इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अपराजिता के उस डांस के खूब चर्चे हो रहे हैं। महिला संगीत में सिर्फ अपराजिता ही नहीं बल्कि शहर की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं।

सियासी गलियारे में निकाय चुनाव के समय हड़कंप मचाने वाली अपराजिता सोनकर की शादी वाराणसी में पूरे राजशाही ठाठ-बांट से संपन्न हुई थी और उनकी शादी के पहले महिला संगीत समारोह का आयोजन किया गया था।

 

इस शादी समारोह में शहर की कई नामचीन हस्तियां और राजनीतिक लोग भी शामिल हुए थे। वीडियो शहर के चौकाघाट स्थित सांस्कतिक संकुल के मंच की है। सांस्कृतिक संकुल से ही भाजपा जिला पचांयत अध्यक्ष की शादी भी सम्प्पन हुई है।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर निकाय चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। उस वक्त सोशल मीडिया पर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेवफा होने की बातें तेजी से वायलय हो रही थी और अब उनका डांस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा ने घूमर गाने पर डांस किया था। इसके बाद अपर्णा यादव की करणी सेना सहित कई संगठनों ने आलोचना की थी। करणी सेना ने कहा था कि अपर्णा को यह गाना इतना पसंद है तो उन्हें कई और राजस्थानी गाने दिए जायेंगे।

 

लखनऊ में अपर्णा यादव ने अपने छोटे भाई की सगाई समारोह में घूमर गाने पर डांस किया था। अपर्णा यादव का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वाराणसी से जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर का डांस वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button