देश-विदेश

म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन से तबाही का आलम जारी, मलबे में दबे 3 शव बरामद

म्यांमार के काचिन राज्य में बुधवार को हुए भूस्खलन के बाद गुरुवार सुबह तीन शव बरामद किए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तीनों बरामद शव पुरुषों के है। एजेंसी ने स्थानीय गांव के प्रशासनिक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार सुबह काचिन के जेड खदान में हुए भूस्खलन में 80 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। मौके पर मौजूद ग्राम प्रशासन कार्यालय के एक अधिकारी यू क्याव मिन ने कहा कि भूस्खलन में 80 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं और राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हपाकांत खदान के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब चार बजे भूस्खलन हुआ, जिसमें जेड खदान में काम कर रहे कार्यकर्ता और ठेकेदारों समेत 100 लोग मलबे में दब गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जेड मलबे को ढोने वाले कार्यकर्ताओं में से लापता होने वालों के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और स्थानीय बचाव संगठन मिलकर प्रभावित इलाके में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

सिन्हुआ ने बताया कि काचिन राज्य में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं और इससे पहले भी हपाकांत खनन क्षेत्र में कई भूस्खलन होने के कई लोगों की मौत हुई हैं। यहां के स्थानीय लोग जेड खदानों से खनन ढोकर ही अपने जीवन का गुजारा करता है। आपको बता दें कि हपाकांत में दुनिया की सबसे अच्छी जेड की खदाने मौजूद हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिछले साल जुलाई में भी भारी बारिश के कारण काचिन राज्य के हपाकांत के एक जेड खनन स्थल पर बड़ा घातक भूस्खलन हुआ था, जिसमें 174 लोगों की मौत हो गई थी और 54 अन्य घायल हो गए थे। नवंबर 2015 में भी काचिन राज्य की एक खदान में हुए भूस्खलन में 116 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button