उत्तर प्रदेश

रूढि़वादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करते रहे संत गाडगे

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को संत गाडगे महाराज का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। लोग उन्हें नमन करते हुए कहे कि संत महाराज रूढ़ीवादी व्यवस्था के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे।

वह स्वच्छता के प्रति हमेशा लोगों को जागरूक किया करते थे। शिक्षा, समानता, न्याय के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। ऐसे महान संत की विचार धारा हमेशा के लिए अनुकरणीय है।

सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज बहुत ही महान संत थे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, समानता के प्रति हमेशा लोगों को जागरूक किया। हमेशा सत्य के रास्ते पर चलने का रास्ता बताया करते थे। उनके त्याग, समर्पण, संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।ऐसे महान संत के जीवन को अपने जीवन में उतारना चाहिए और उनके कर्म और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री डा. रामदुलार राजभर, कमलेश, संदीप पटेल, अजीत कुमार राव, जगदीश प्रसाद, दीपचंद विशारद, द्रोपदी पांडेय, सपना निषाद, किरण तिवारी, सुनीता उपाध्याय, श्याम बिहारी, अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button