राजनीति

साहिया में केंद्र सरकार का फूंका पुतला

साहिया: बुधवार को बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साहिया में जोरदार नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने राशन की चीनी बंद कर दी। राशन के गेहूं, चावल के रेट बढ़ाकर गरीबों का निवाला तक छीन लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील आम जनता से की।

बुधवार को साहिया बाजार में ब्लॉक कालसी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता निराला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे दिन के दावे हवा साबित हो रहे हैं। पेट्रोल के दाम 80 रुपये लीटर तक पहुंच गए हैं। राशन से गरीबों को मिलने वाले राशन गेहूं व चावल तक के रेट बढ़ाकर केंद्र सरकार ने गरीब का निवाला छीनने का काम किया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को जरूर सबक सिखाएगी। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत सदस्य गंदेल ¨सह, ममता वर्मा, बबीता, सुभाष भाटी, इंदर ¨सह, जनक ¨सह, केशवराम, रतिराम, वीरेंद्र ¨सह, मोहन भाटी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button