उत्तराखंड समाचार

हदी दिवस पर लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

¨हदी दिवस पर पछवादून विकास मंच ने जूनियर हाई स्कूल लक्खनवाला में पुस्तक प्रदर्शनी लगाकर नौनिहालों व छात्र-छात्राओं को ¨हदी के उत्कृष्ट साहित्य से परिचित कराया। मंच संयोजक ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ¨हदी के योगदान की जानकारी दी। संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि ¨हदी मात्र भाषा ही नहीं बल्कि भारत की एकता, अखंडता का द्योतक होने के साथ ही प्रेम मिलन व सौहार्द की भाषा है। प्रकृति के उदार गुण व राष्ट्रीय चेतना संवाहिका के रूप में भी ¨हदी की पहचान है। कहा कि साहित्यकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता के प्रति जोश पैदा किया था। विद्यालय के शिक्षक मुकेशराज शर्मा ने छात्रों को ¨हदी साहित्य की जानकारी मुहैया कराते हुए बताया कि ¨हदी साहित्य में आंचलिकता का समावेश होने से इसमें ग्रामीणों व गरीब मजदूर वर्ग की वास्तविक स्थिति को प्रस्तुत किया गया है। भारत का असली ग्रामीण स्वरूप ¨हदी साहित्य में ही मौजूद है। ¨हदी दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के लिए रूपा व संजना को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चौ. सुनील तोमर, संजीव कुमार, कलम ¨सह, सुरेश पाल, मौ. गुलफाम, नवीन वर्मा, अमन कुमार, आमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

———–

राष्ट्रभाषा देश का गौरव: सकलानी

विकासनगर: साहित्यकार हेमचंदन सकलानी ने ¨हदी दिवस पर कहा कि विश्व का कोई भी समाज, अपनी भाषा के बिना सभ्य, सुसंस्कृत, विकसित नहीं हो सकता। आदिमयुग इसीलिए असभ्य था कि मानव की अपनी कोई भाषा नहीं थी। हमारे ऋषि मुनियों ने शब्द को ब्रह्म मानकर पूजा की। कहा कि किसी भी देश की राष्ट्रभाषा उस देश का गौरव होती है। भारत एक बहुत बड़े भूभाग वाला देश है जिसमें अनेक धर्म, बोली, भाषा, संस्कृति वाले लोग रहते हैं। इन सबको एकता के सूत्र में पिरोने का माध्यम राष्ट्रभाषा ¨हदी ही है।

निबंध प्रतियोगिता में सपना प्रथम

विकासनगर: सरस्तवी विद्या मंदिर इंटर कालेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में ¨हदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत सपना सरकार प्रथम, तुषार गुप्ता द्वितीय, स्मृति बडोनी तृतीय स्थान पर रहे।

¨हदी को बढ़ावा देना जरूरी

दून वैदिक शिक्षा समिति द्वारा राइंका हरबर्टपुर साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए साहित्यकार डा. कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने कहा कि ¨हदी को बढ़ावा देने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा। भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट, कचहरी में भी ¨हदी भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर ¨सह चौहान, पंकज जोशी, आशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button