उत्तर प्रदेश

पुलिस कार्यवाही में 01 लाख रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, ०१ देशी रिवाल्वर 38 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस

कुशीनगर: कोतवाली हाटा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर देवरिया रोड स्थित पयागपुर गांव के पास घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें निरीक्षक सुनील कुमार राय घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी अमित कुमार राय उर्फ फौजी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर 38 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में डकैती, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, हत्या आदि के 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। दिनांक 10.12.2018 को रेडिएन्ट कम्पनी की कैश वैन लूट की घटना मंे पंजीकृत मु0अ0सं0 566/2018 धारा 395/412/120बी/307 भादवि में अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 01 लाख रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में कोतवाली हाटा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    अमित कुमार राय उर्फ फौजी निवासी नयागांव थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार।
बरामदगी
1.    01 देशी रिवाल्वर 38 बोर, 02 जीवित, 03 खोखा कारतूस
2.    01 मोटर साइकिल

Related Articles

Back to top button