उत्तर प्रदेश

असलहों व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली: थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सराय बैरिया खेड़ा चैराहे के पास घेराबंदी कर 03 शातिर अभियुक्तों 1.राज कुमार दीक्षित उर्फ लालजी दीक्षित, 2. राम विलास, 3.मो0 रईस को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 32 बोर, 05 जीवित, 01 खोखा कारतूस 32 बोर, 04 तमंचा 315 बोर, 09 जीवित कारतूस, 02 तमंचा 12 बोर, , 05 किलो गांजा, 05 हजार रू0 नगद, 02 मोटर साइकिल, 04 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों का एक गिरोह है, जो अवैध असलहों व मादक पदार्थो की तस्करी करते है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त राम विलास एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद रायबरेली के थाना सरेनी पर चोरी, हत्या का प्रयास, गुण्ड़ा एक्ट एवं आम्र्स एक्ट के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
इस सम्बन्ध में थाना सरेनी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    राज कुमार दीक्षित उर्फ लालजी दीक्षित निवासी गा्रम पसियाखेड़ा थाना लालगंज     जनपद रायबरेली।
2.    राम विलास निवासी ग्राम भोजपुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली।
3.    मो0 रईस निवासी लऊवाखेड़ा थाना मौरावां जनपद उन्नाव।

Related Articles

Back to top button