उत्तर प्रदेश

सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 07 पुलिस उपाधीक्षक/सहायक सेनानायक अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त

लखनऊः सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में 07 पुलिस उपाधीक्षकों/सहायक सेनानायकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है। यह जानकारी आज यहां देते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर शासन द्वारा निर्णय लेते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के 07 पुलिस उपाधीक्षकों/सहायक सेनानायकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी गई है।
अपर मुख्य सचिव, गृह के अनुसार प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के 7 पुलिस उपाधीक्षकों/सहायक सेनानायकों-श्री अरुण कुमार, सहायक सेनानायक, 15वीं वाहिनी पी0ए0सी0 जनपद आगरा, श्री विनोद कुमार राना, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद अयोध्या, श्री नरेन्द्र सिंह राना, पुलिस उपाधीक्षक जनपद आगरा, श्री रतन कुमार यादव, सहायक सेनानायक, 33वीं वाहिनी पी0ए0सी0, झांसी, श्री तेजवीर सिंह यादव, सहायक सेनानायक, 27वीं वाहिनी पी0ए0सी0, सीतापुर, श्री संतोष कुमार सिंह, मण्डलाधिकारी मुरादाबाद तथा श्री तनवीर अहमद खाॅ, सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पी0ए0सी0, गोण्डा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गयी है।

Related Articles

Back to top button