देश-विदेश

टाइम टेबल वाली पार्सल ट्रेनों के लिए 10 मार्गों की योजना बनाई गई है और आपूर्ति श्रंखलाओं को चालू रखने के लिए विशेष पार्सल ट्रेनों के लिए संभावित 18 नए मार्गों की योजना बनाई जा रही है

नई दिल्ली: कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे देश के नागरिकों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक वस्तुओं और अन्य सामान के राष्ट्रव्यापी परिवहन के लिए पार्सल ट्रेनों की अपनी निर्बाध सेवाएं दे रहा है। भारतीय रेलवे पहले ही मालगाड़ियों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही कर रहा है। जहां रेलवे द्वारा मालगाड़ियों का ये संचालन आवश्यक सामान जैसे कि खाद्यान्न, खाद्य तेल, नमक, चीनी, कोयला, सीमेंट, दूध, सब्जी और फल आदि के थोक परिवहन की जरूरतों को पूरा कर रहा है, वहीं पार्सल ट्रेनें ऐसी विभिन्न वस्तुओं का परिवहन कर रही हैं जिनकी आपूर्ति तुलनात्मक रूप से कम मात्रा में करने की आवश्यकता है।

अब तक भारतीय रेलवे ने पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर 30 विशेष पार्सल ट्रेनों को लोड किया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

क्र.सं. प्रारंभ गंतव्य वस्तु
1. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध
2. जलगांव न्यू गुवाहाटी विविध वस्तुएं
3. न्यू तिनसुकिया गोधानी (नागपुर) विविध वस्तुएं
4. करमबेली (गुजरात) न्यू गुवाहाटी आम सामान
5. दहानू रोड (पालघर) बड़ी ब्राह्मण (जम्मू) सूखी घास
6. कांकरिया (अहमदाबाद) भीमसेन (कानपुर) दुग्ध उत्पाद
7. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध
8. न्यू गुवाहाटी करमबेली (गुजरात) विविध उत्पाद
9. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध
10. रेनिगुंटा निज़ामुद्दीन दूध
11. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध
12. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध
13. सलेम बठिंडा कृषि बीज
14. मोगा छंगसारी (गुवाहाटी) दुग्ध उत्पाद
15. कांकरिया (अहमदाबाद) सांकराइल (हावड़ा) दुग्ध उत्पाद
16. दहानू रोड (पालघर) बड़ी ब्राह्मण (जम्मू) सूखी घास
17. भोपाल ग्वालियर फल
18. गोधानी (नागपुर) न्यू तिनसुकिया विविध उत्पाद
19. नंगल डैम छंगसारी (गुवाहाटी) एफएमसीजी उत्पाद
20. चेन्नई नई दिल्ली विविध उत्पाद
21. यशवंतपुर हावड़ा विविध उत्पाद
22. बांद्रा टर्मिनस लुधियाना मेडिकल सामान/मास्क
23. रीवा अनूपपुर विविध उत्पाद
24. भोपाल खंडवा विविध उत्पाद
25. इटारसी बीना विविध उत्पाद
26. चेन्नई इग्मोर नागरकोइल दवाएं और किताबें
27. सलेम हिसार कृषि बीज
28. नई दिल्ली हावड़ा विविध सामान
29. करमबेली (गुजरात) छंगसारी (गुवाहाटी) विविध सामान
30. पालनपुर (गुजरात) पलवल (दिल्ली क्षेत्र) दूध

इन संचालनों को पूरा करने वाले कर्मचारी कोविड-19 में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के नागरिकों को किसी भी आवश्यक सामान की कमी महसूस न हो।

अपने कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साहित होकर, मंडल रेलवे ने अब 31 मार्च, 2020 से समय सारणी वाली पार्सल ट्रेनें चलानी शुरू कर दी हैं। इन समय सारणी वाली रेलगाड़ियों के मार्ग निम्नानुसार हैं:

क्र.सं. प्रारंभ गंतव्य आवृत्ति / मार्ग
1. बांद्रा टर्मिनस लुधियाना हफ्ते में तीन बार (वाया अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली)
2. दिल्ली हावड़ा हफ्ते में तीन बार
3. यशवंतपुर हावड़ा हफ्ते में तीन बार (वाया चेन्नई)
4. सिकंदराबाद हावड़ा साप्ताहिक
5. सांकराइल गुवाहाटी साप्ताहिक
6. चेन्नई दिल्ली साप्ताहिक
7. कांकरिया (अहमदाबाद) सांकराइल (हावड़ा) साप्ताहिक
8. कल्याण सांकराइल (हावड़ा) साप्ताहिक (वाया नासिक, नागपुर, बिलासपुर)
9. कल्याण छंगसारी साप्ताहिक (वाया नासिक, नागपुर, बिलासपुर)
10. करमबेली छंगसारी साप्ताहिक

कोविड-19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन के समय में देश भर में महत्वपूर्ण वस्तुओं और सामान की त्वरित आपूर्ति और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे अन्य क्षेत्रों के लिए भी मार्गों की पहचान कर रहा है। मांग के अनुसार भी विशेष पार्सल ट्रेनों की योजना बनाई जा सकती है। मंडलीय रेलवे के द्वारा महत्वपूर्ण गलियारों को जोड़ने के लिए विशेष पार्सल ट्रेनों की पहचान की गई है:

  1. नई दिल्ली – गुवाहाटी
  2. नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल
  3. नई दिल्ली – कल्याण
  4. चंडीगढ़ – जयपुर
  5. मोगा – छंगसारी
  6. कल्याण – नई दिल्ली
  7. नासिक – नई दिल्ली
  8. कल्याण – संतरागाछी
  9. कल्याण – छंगसारी
  10. कोयंबटूर – पटेल नगर (दिल्ली क्षेत्र)
  11. पटेल नगर (दिल्ली क्षेत्र) – कोयंबटूर
  12. कोयंबटूर – राजकोट
  13. राजकोट- कोयंबटूर
  14. कोयंबटूर – जयपुर
  15. जयपुर- कोयंबटूर
  16. सलेम – बठिंडा
  17. कांकरिया – लुधियाना
  18. सांकराइल – बेंगलुरु
  19. मांग के अनुसार कोई अन्य मार्ग।

भारतीय रेलवे इस अवधि के दौरान ग्राहकों की मांग के अनुसार अन्य पार्सल ट्रेनें भी चला रहा है जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • पालनपुर (गुजरात) से पलवल (दिल्ली के पास) और रेनिगुंटा (एपी) से दिल्ली तक) ‘मिल्क स्पेशल’।
  • कांकरिया (गुजरात) से कानपुर (यूपी) और सांकराइल (कोलकाता के पास) तक दुग्ध उत्पाद।
  • मोगा (पंजाब) से छंगसारी (असम) तक खाद्य उत्पादों के लिए।

राज्य के भीतर कम दूरी की परिवहन आवश्यकता की पहचान करने के लिए मंडल रेलवे राज्य सरकारों के साथ संपर्क कर रहे हैं और समन्वय कर रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के अनुरोध पर पश्चिम मध्य रेलवे ने निम्नलिखित मार्गों पर मध्य प्रदेश के भीतर 5 पार्सल स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने की पहल की है:

  • भोपाल – ग्वालियर
  • इटरासी – बीना
  • भोपाल – खंडवा
  • रीवा – अनूपपुर
  • रीवा – सिंगरौली

यह ध्यान देने की बात है कि भारतीय रेलवे की विशेष पार्सल सेवाएं समय सारणी के अनुसार चल रही हैं।

ये समय सारणी वाली रेलगाड़ियां पूर्व निर्धारित अनुसूचित ठहराव पर रुक रही हैं। इनमें से किसी भी स्टेशन से लेकर, कहीं तक के परिवहन के लिए किसी भी वस्तु को किसी भी मात्रा में बुक किया जा सकता है। भंडार के समय पर वितरण के लिए वस्तुओं को एक कुशल तरीके से स्थानांतरित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय उद्योग, ई-कॉमर्स कंपनियां, कोई भी इच्छुक समूह, संगठन, व्यक्ति और भावी लोडर, मंडल स्तर पर रेलवे के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों के संपर्क विवरण भी वितरित किए गए हैं और उपलब्ध कराए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति पार्सल लोड करवाने के लिए संपर्क कर सके। मंडल रेलवे विज्ञापन सहित संचार के विभिन्न तरीकों के माध्यम से संभावित ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button