उत्तर प्रदेश

वित्तीय वर्ष 2020-21 में निगम द्वारा रू0 24.47 करोड़ की कार्यचालित आय अर्जित की गई, जो अब तक की सर्वाधिक आय

मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व प्रभावी बनाया गया है। निगम द्वारा किये जाने वाले निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुये उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया है, जिसके फलस्वरूप हानि में चल रहा यह निगम अब लाभ की ओर अग्रसर है।
वित्तीय वर्ष 2020-21 के अगस्त माह से यह निगम लाभ की ओर अग्रसर हुआ है जो निरन्तर बढ़ता चला जा रहा है। इस अवधि में निगम द्वारा रू0 24.47 करोड़ की कार्यचालित आय अर्जित की गई, जो किसी भी वित्तीय वर्ष में अब तक की सर्वाधिक आय है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में  निगम रू0 11.29 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में 7.12 करोड़ स्पये के घाटे में चल रहा था।
अपर मुख्य सचिव, गृह, श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 में निगम द्वारा रू0 254.87 करोड़ का कार्य सम्पादन (टर्नओवर) प्राप्त किया गया है जो कि उ0प्र0 पुलिस आवास निगम के स्थापना वर्ष 1987 से किसी भी वित्तीय वर्ष में अब तक का सबसे अधिक टर्न ओवर है।
अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आवास निगम, श्री हरि राम शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों की पुलिस लाइनों हेतु स्वीकृत बहुमंजिलें भवन फ्रेम्ड स्ट्रक्चर में निर्मित होने के कारण जहाँ अधिक मजबूत निर्माण होंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में भूमि की बचत भी सुनिश्चित की गयी है। उक्त के अतिरिक्त स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्रति 04 व्यक्तियों पर एक शौचालय की व्यवस्था की गयी है, जो कि पूर्व में प्रति 08 व्यक्ति पर एक शौचालय की थी।
वर्तमान में उ0प्र0 पुलिस आवास निगम द्वारा 241 निर्माण कार्य प्रचलित हैं। उक्त 241 निर्माण कार्यों में से 38 कार्य वर्ष 2019 से पूर्व के प्रचलित हैं। वर्ष 2019 के पश्चात् पुलिस विभाग के 159 निर्माण कार्य मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित तथा 42 निर्माण कार्य कारागार विभाग से सम्बन्धित हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि 31 मार्च 2021 तक उक्त 241 निर्माण कार्यों हेतु शासन द्वारा रू0 1465.01 करोड़ धनराशि की प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उपरोक्त धनराशि में से शासन द्वारा पी.एच.क्यू./कारागार विभाग को रू0 695.83 करोड़ तथा पी.एच.क्यू./कारागार विभाग द्वारा निगम को रू0 588.69 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है, जिसके सापेक्ष निगम द्वारा रू0 390.98 करोड़ का कार्य सम्पादित किया गया है। जो अवमुक्त धनराशि का 67 प्रतिशत है।
श्री हरि राम शर्मा ने पुलिस आवास निगम द्वारा किये जा रहे 241 निर्माण कार्यो का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि पूर्व में प्रचलित निर्माण कार्यो की संख्या 38, फायर स्टेशन के आवासीय व अनावासीय सम्बन्धी कार्यो की कुल संख्या 29, थानों व चैकियों के आवासीय व अनावसीय भवनों के कार्यो की संख्या 28, चवालिस जनपदों की पुलिस लाइन के महिला हास्टल/बैरक सम्बन्धी कार्यो की संख्या 44, चवालिस जनपदों पुलिस लाइन्स के बहुमंजिला भवनों के कार्यो की कुल संख्या 58 है। कारागार विभाग के कार्यो की कुल संख्या 42 तथा जनपद कासगंज निर्माण कार्यो की कुल संख्या 2 है।

Related Articles

Back to top button