देश-विदेशसेहत

33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड के 5,000 से कम सक्रिय मामले

भारत में आज की तारीख पर कुल सक्रिय मामले 1.39 लाख (1,39,637) हैं। यह संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.28 प्रतिशत है।

    33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज किये गए। त्रिपुरा और दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली में इस समय सिर्फ दो-दो सक्रिय मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001R5D9.jpg

तीन राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कुल सक्रिय मामलों के 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए हैं। केरल और महाराष्‍ट्र दोनों का कुल प्रतिशत 74.72 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VTHE.jpg

18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – असम, राजस्‍थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्‍तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली।

इसके साथ ही 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WNM9.jpg

15 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 83 लाख स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है। आज सुबह 8 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 82,85,295 लाभार्थियों को 1,73,729 सत्रों में टीका लगाया जा चुका है। इनमें 59,88,113 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (पहली खुराक), 24,561 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,72,621 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (पहली खुराक) शामिल हैं।

    कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 से उन लाभार्थियों को लगाई गई, जिन्‍होंने पहली खुराक का टीका लगने के बाद 28 दिन पूरे कर लिए थे।

क्र.

सं.

राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश

लाभार्थी जिनका टीकाकरण किया गया
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान निकोबार द्वीप 3,646 0 3,646
2 आंध्र प्रदेश 3,56,521 5,820 3,62,341
3 अरुणाचल प्रदेश 15,633 461 16,094
4 असम 1,27,658 2,215 1,29,873
5 बिहार 4,92,152 0 4,92,152
6 चंडीगढ़ 8,660 143 8,803
7 छत्तीसगढ 2,62,092 895 2,62,987
8 दादरा और नगर हवेली 2,922 41 2,963
9 दमन और दीव 1,121 30 1,151
10 दिल्ली 1,89,351 1,856 1,91,207
11 गोवा 13,166 517 13,683
12 गुजरात 6,83,903 0 6,83,903
13 हरियाणा 1,95,764 588 1,96,352
14 हिमाचल प्रदेश 81,482 475 81,957
15 जम्मू और कश्मीर 1,28,822 807 1,29,629
16 झारखंड 2,06,182 2,209 2,08,391
17 कर्नाटक 4,96,234 0 4,96,234
18 केरल 3,58,529 46 3,58,575
19 लद्दाख 2,904 77 2,981
20 लक्षद्वीप 1,776 0 1,776
21 मध्य प्रदेश 5,57,105 0 5,57,105
22 महाराष्ट्र 6,82,744 189 6,82,933
23 मणिपुर 22,726 169 22,895
24 मेघालय 13,998 91 14,089
25 मिजोरम 11,680 74 11,754
26 नगालैंड 9,695 123 9,818
27 ओडिशा 4,12,046 0 4,12,046
28 पुदुचेरी 5,953 71 6,024
29 पंजाब 1,03,799 59 1,03,858
30 राजस्थान 6,10,088 0 6,10,088
31 सिक्किम 8,335 0 8,335
32 तमिलनाडु 2,46,420 1,154 2,47,574
33 तेलंगाना 2,78,915 3,273 2,82,188
34 त्रिपुरा 69,196 366 69,562
35 उत्‍तर प्रदेश 8,58,602 0 8,58,602
36 उत्तराखंड 1,10,326 0 1,10,326
37 पश्चिम बंगाल 5,14,570 2,382 5,16,952
38 विविध 1,16,018 430 1,16,448
कुल 82,60,734 24,561 82,85,295

टीकाकरण अभियान के 30वें दिन 14 फरवरी, 2021 को 877 सत्रों में  कुल 21,437 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

    देश में टीकाकरण के मामले में लगातार तरक्‍की हो रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004FQLB.jpg

    भारत के कुल टीका लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत 10 राज्‍यों में हैं। अकेले उत्‍तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005U234.jpg

भारत में आज की तिथि तक स्‍वस्‍थ हुए कुल लोगों की संख्‍या 1.06 करोड़ (1,06,21,220) है। रिकवरी दर 97.29 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 9,489 रोगी स्‍वस्‍थ होकर घर चले गए हैं।

79.5 प्रतिशत नये रिकवरी हुए रोगी 6 राज्‍यों में हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक रिकवरी 4,692 दर्ज की गई है, जो कि नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों का करीब 50 प्रतिशत है। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,355 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। कर्नाटक में यह संख्‍या 486 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0061I5J.jpg

पिछले 24 घंटे में 11,649 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 86.4 प्रतिशत नये मामले 6 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं।

केरल में सबसे अधिक 4,612 प्रतिदिन नये मामले दर्ज हुए हैं, महाराष्‍ट्र में 4092 और तमिलनाडु में 470 नये मामले दर्ज हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007OZJF.jpg

पिछले 24 घंटों में 90 मौतें दर्ज हुई हैं।

प्रतिदिन होने वाली मौतों में से 80 प्रतिशत 6 राज्‍यों में दर्ज हुईं। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 40 मौते हुई हैं, जो कि प्रतिदिन हो रही मौतों का 44.44 प्रतिशत है। केरल में प्रतिदिन 15 मौतें और तमिलनाडु में प्रतिदिन 6 मौते दर्ज हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00831F9.jpg

Related Articles

Back to top button