उत्तर प्रदेश

आरोग्य मेले में 37,436 कोविड एन्टीजन टेस्ट भी किया गया: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज लोकभवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,01,093 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,79,89,752 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 171 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 5,303 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1372 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 360 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 389 तथा अब तक कुल 5,86,505 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,585 क्षेत्रों में 5,10,281 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,14,885 घरों के 15,25,91,944 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश के समस्त जनपदों में पल्स पोलियो का अभियान प्रारम्भ हुआ। प्रदेश के 01 लाख 10 हजार बूथों पर बच्चों को पल्स पोलियो की ड्राप पिलायी गयी। इस अभियान के तहत अगर कोई बच्चा वंचित रह गया हो तो उसे घर-घर जाकर पल्स पोलियो की ड्राप पिलायी जायेगी।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का अगला चरण 04 व 05 फरवरी को होगा, जिसमें छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी का टीकाकरण किया जायेगा। 05 फरवरी को ही फ्रंट लाइन कर्मियों को भी कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जाता है, जिसके क्रम में कल 2,43,838 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। चिकित्सीय परामर्श के दौरान 3,634 लोगों को उच्चतर चिकित्सा केन्द्र के लिए भेजा गया। आरोग्य मेला में 18,417 आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड भी बनाए गये। आरोग्य मेले में 37,436 कोविड एन्टीजन टेस्ट भी किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button