उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आगामी 24 दिसम्बर को अटल जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या परएक काव्य गोष्ठी का किया जायेगाआयोजन: ब्रजेश पाठक

लखनऊ: प्रदेश के विधायी एवं न्याय व ग्रामीण अभियन्त्रण मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी का लखनऊ से बहुत गहरा नाता रहा है। उनकी बदौलत लखनऊ के चतुर्मुखी विकास को बहुत तेजी से गति मिली है।उन्हांेने बताया किभारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस (25 दिसम्बर) को सम्पूर्ण प्रदेश में अटल दिवस के रूप में मनाये जानेका निर्णय लिया गया है।इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु अटल जी के नाम पर ‘‘श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशन‘‘का गठन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वे स्वयं फाउण्डेशन के अध्यक्ष होंगे।
श्री पाठक आज राजभवन कालोनी स्थित अपने आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों कोे सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशनद्वारा काव्य गोष्ठियों का आयोजन, कविताओं के प्रति उत्साहवर्धन एवं युवा कवियों को प्रोत्साहित करतेेहुएु अटल जी के विचारों को पूरे देश में प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 24 दिसम्बर को श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर लखनऊ मेंएक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रतिवर्ष सम्पूर्ण प्रदेश में उनके जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा और अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर कार्यशाला का आयोजन, प्रोत्साहन प्रदान करना, विद्यालयों,काॅलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अटल बिहारी बाजपेयी के शोघ कार्य प्रस्तावित किये जायेगें।

Related Articles

Back to top button