Monday , March 16 2026

AC से निकलने वाले पानी से किया ये जुगाड़, न बाल्टी डालने का झंझट, न पानी भरने का झंझट

सोशल मीडिया पर यूं तो आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सामने आया यह वीडियो एक देसी जुगाड़ का है जो एसी से निकलने वाले पानी के लिए किया गया है।ऐसे होता था AC के पानी का इस्तेमालयह वीडियो कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि विदेश में एक बहुत बढ़िया तकनीक है, एसी से निकलने वाले पानी के पाइप के साथ एक शॉवर नली लगा दी गई है। यानी जहां से एसी का पानी निकलता है, उस जगह हमें बाल्टी या कुछ और डालना पड़ता है और अगर हम नहीं डालते हैं, तो वह जगह बहुत गीली हो जाती है और वहां पानी दिखाई देता है।<iframe width=”100%” height=”520″ src=”https://www.youtube.com/embed/20Xz0ynjhXA” title=”AC Drain water technology in saudi arabia water spray #drainjetting #waterspray #acdrainwater #saudi” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share” referrerpolicy=”strict-origin-when-cross-origin” allowfullscreen></iframe>न बाल्टी डालने का झंझट, न पानी भरने का झंझट।लेकिन यहाँ तो एसी से निकलने वाले पानी के पाइप के साथ ही शॉवर की नली लगा दी गई है जिससे एसी का पानी हवा में फैल जाता है और पानी की बूँदें नीचे नहीं गिरतीं और न ही उस जगह कोई बर्तन रखना पड़ता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देसी जुगाड़ कह रहे हैं।लोगों को वीडियो बहुत पसंद आया.इस वीडियो को अब तक 87 हज़ार लाइक्स मिल चुके हैं और 359 हज़ार से ज़्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं. लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.