उत्तर प्रदेश

ऐसी जीवन शैली अपनायें,कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन हो: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी अपने एक सन्देश में कहा है कि हमे ऐसी जीवन शैली अपनानी चाहिए कि जिससे पर्यावरण को किसी प्रकार से नुकसान न पहुंचे, बल्कि पर्यावरण का संवर्द्धन हो। श्री मौर्य ने कहा है कि मानव एवं पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। परस्पर समन्वय द्वारा ही पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र को बचाकर पृथ्वी को विनष्ट होने से बचाया जा सकता है।वृक्ष धरा के आभूषण है, हम सब लोग मिलकर पृथ्वी मां को वृक्षों से सजाएं। पौधों को पोषित एवं संरक्षित करने वाले को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करना भी जरूरी है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हम सब लोग वातावरण को स्वच्छ रखने तथा वृक्षों को संरक्षित रखने का संगठित रूप से प्रयास करें, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण दे पाएंगे। उन्होने लोगों से अपील की है कि हम अपने मित्रों व आसपास के लोगो को पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रेरित करें व अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

Related Articles

Back to top button