देश-विदेश

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 18 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या 18 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 26,02,435 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 18,04,57,579 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 96,27,650 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,22,040 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,43,65,871 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 81,49,613 एफएलडब्ल्यूऔर 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 42,58,756 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,68,05,772 और दूसरी खुराक लेने वाले 87,56,313लाभार्थियों के साथ-साथ 5,43,17,646 पहली खुराक लेने वाले और 1,75,53,918 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 96,27,650
दूसरी खुराक 66,22,040
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,43,65,871
दूसरी खुराक 81,49,613
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 42,58,756
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 5,68,05,772
दूसरी खुराक 87,56,313
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,43,17,646
दूसरी खुराक 1,75,53,918
कुल 18,04,57,579

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.73 प्रतिशत योगदान है।

पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 3,28,216 लाभार्थियों ने पिछले कोविड-19 के टीके की अपनी पहली खुराक ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 32 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक इस आयु वर्ग के कुल 42,58,756 लाभार्थियों नेखुराक हासिल की है। नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दिए गए टीके की कुल खुराक को दिखाती है।

क्रम संख्या राज्य कुल
1 अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 1,176
2 आंध्र प्रदेश 2,624
3 असम 1,60,139
4 बिहार 5,08,034
5 चंडीगढ़ 974
6 छत्तीसगढ़ 1,028
7 दादरा-नगर हवेली 1,663
8 दमन-दीव 2,036
9 दिल्ली 5,26,232
10 गोवा 1,858
11 गुजरात 4,50,980
12 हरियाणा 3,99,946
13 हिमाचल प्रदेश 14
14 जम्मू-कश्मीर 30,642
15 झारखंड 32,469
16 कर्नाटक 1,08,059
17 केरल 1,364
18 लद्दाख 86
19 मध्य प्रदेश 1,36,369
20 महाराष्ट्र 6,40,922
21 मेघालय 1,920
22 नगालैंड 4
23 ओडिशा 1,23,086
24 पुदुच्चेरी 2
25 पंजाब 6,403
26 राजस्थान 6,14,253
27 तमिलनाडु 28,241
28 तेलंगाना 500
29 त्रिपुरा 2
30 उत्तर प्रदेश 3,66,239
31 उत्तराखंड 88,277
32 पश्चिम बंगाल 23,214
       कुल 42,58,756

पिछले 24 घंटे में टीके की 11 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं।

टीकाकरण अभियान के 119वें दिन (14 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 11,03,625 खुराक दी गई। इसमें से 6,29,445 लाभार्थियों को 11,628 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 4,74,180 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक 14 मई, 2021 (119वां दिन)

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 8,861
दूसरी खुराक 16,604
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 39,258
दूसरी खुराक 31,058
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 3,28,316
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 1,83,313
दूसरी खुराक 2,04,871
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 69,697
दूसरी खुराक 2,21,647
कुल उपलब्धि पहली खुराक 6,29,445
दूसरीखुराक 4,74,180

भारत में आज तक कुल मिलाकर 2,04,32,898 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.83 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,53,299कोविड मरीज ठीक हुए है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा हुई, ऐसा पिछले पांच दिनों में चौथी बार हुआ।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 70.49 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या गिरकर आज 36,73,802 हो गयी। यह देश के कुल सकारात्मक मामलों का 15.07 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 31,091 की कमी आयी है।

देश के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों की हिस्सेदारी 77.26 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले 24 घंटे में राज्यों में सक्रिय मामलों की बदली स्थिति को दिखाता है।

नीचे दिया गया ग्राफ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में पिछले 15 दिनों में हुए बदलाव को दिखाता है।

कोविड-19 से निपटने के लिए मिलने वाली राहत सामग्रियों की विदेशी सहायता को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए तेजी से मंजूरी दी जा रही है, बांटा और भेजा जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर10,796 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 12,269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 6,497 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की4.2 लाख से ज्यादाशीशियां सड़क और वायु मार्ग से पहुंचा दी गयी हैं या रवाना कर दी गयी हैं।

पिछले 24 घंटे में 3,26,098 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें दस राज्यों की हिस्सेदारी 74.85 प्रतिशत है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा 41,779 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 39,923 और केरल में 34,694 नए मामले दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,890लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 72.19प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 695 लोगों की जान गई, इसके बाद 373 मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button