उत्तर प्रदेश

46 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 45 करोड़ 75 लाख 65 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 46 मार्गों के चालू कार्यों हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा रू0 45 करोड़ 75 लाख 65 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन चालू कार्यों में गोरखपुर में 4, प्रयागराज में 11, हमीरपुर में 4, लखीमपुर-खीरी में 9, सीतापुर में 6, जालौन में 3, अलीगढ़ में 3, बहराइच में 3, झांसी, बलरामपुर तथा लखनऊ में 1-1 मार्गों पर काम चल रहा है।
श्री मौर्य के ही निर्देशों के क्रम में वर्ष 2020-21 में जनपद लखनऊ में शारदा कैनाल के दोनों ओर फैजाबाद मार्ग से सुल्तानपुर मार्ग के मध्य 3-3 लेन मार्ग निर्माण के चालू कार्यों हेतु रू0 19 करोड़ 44 लाख 26 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस परियोजना की स्वीकृतध्पुनरीक्षित लागत रू0 297 करोड़ 47 लाख 63 हजार है, जिसके सापेक्ष अबतक रू0 229 करोड़ 35 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चालू कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर प्रत्येक दशा में पूरा किया जाय तथा शासनादेश में दी गयी शर्तों व प्रतिबन्धों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button