उत्तर प्रदेश

संभावित तीसरी लहर से बचने की समुचित व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है: नवनीत कुमार सहगल

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाये जाने के आह्वान का मा0 मुख्यमंत्री जी ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 घटकर 447 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 42 हो गये है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले आये हैं, जबकि विगत 24 घंटे में 64 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। गत एक दिन में कुल 2,38,218 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,88,62,712 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तथा अब तक 16 लाख से अधिक लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 447 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 7,24,335 डोज लगायी गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 05 करोड़ 70 लाख 85 हजार से अधिक वैक्सीन डोजें लगायी गयी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान के माध्यम से सभी को टीका का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया कि संभावित तीसरी लहर से बचने की समुचित व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है। प्रदेश में बच्चों के लिए लगभग 6,700 से अधिक पीकू बेड तैयार कर लिये गये है। अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए 556 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये गये हैं जिनमें से 300 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। शीघ्र ही सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियोजित तरीके से स्वास्थ्य सुविधा का सृजन तथा विस्तारित किया जा रहा है। संभावित तीसरी लहर मंे बच्चों पर प्रभाव को देखते हुए चिकित्सकों एवं नर्सों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रदेश में 14 हजार से अधिक डाक्टरों एवं नर्सों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों का स्पेशल अभिभावक बूथ के माध्यम से टीकाकरण कराया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी स्वयं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की निरन्तर समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने कल गाजीपुर, बलिया एवं वाराणसी जनपदों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा वहां राहत एवं बचाव कार्याें का निरीक्षण किया। इसके पहले इटावा, औरैया, हमीरपुर, जालौन, जनपदों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री जी द्वारा राहत कार्य के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये गये है। बाढ़ के कारण जहां-जहां जान-माल का नुकसान हुआ है, वहॉ-वहॉ समुचित व त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि बाढ़ की स्थिति में तत्काल राहत कार्य कराये जाए, जहॉ भी नावों की जितनी आवश्यकता हो लगाई जाए, लन्च पैकेट तथा ड्राई राशन बाटे जाए, जिससे बाढ़ की वजह से किसी को कोई कठिनाई न हो।

Related Articles

Back to top button