देश-विदेश

22 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में मृत्यु दर का मामला राष्ट्रीय औसत से कम

     पिछले 24 घंटों में मृत्यु के 496 मामलों में से 70.97 प्रतिशत मामला आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सामने आया है।

89 मौतों के साथ दिल्ली में सबसे अधिक नई मौत हुई हैं। महाराष्ट्र में 88 लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई है।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 11.12.17 AM.jpeg

निम्नलिखित आंकड़ा नवंबर महीने में दैनिक मौत के बढ़ते औसत को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 10.38.52 AM.jpeg

22 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर का मामला राष्ट्रीय औसत से कम है।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 10.30.36 AM.jpeg

भारत में सक्रिय मामले आज 4,53,956 है। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 4.83 प्रतिशत सक्रिय मामला है।

पिछले 24 घंटों में राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए सक्रिय मामलों में परिवर्तन नीचे दिए गए आंकड़े में है।

महाराष्ट्र ने 1,940 मामलों को जोड़कर अधिकतम सकारात्मक बदलाव दर्ज किया, जबकि दिल्ली में 1,603 सक्रिय मामलों में कमी के साथ अधिकतम नकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 10.47.54 AM.jpeg

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 41,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दैनिक नए मामलों में 70.43 प्रतिशत का योगदान आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का है।

केरल में कोविड के सबसे अधिक 6,250 नया मामला आया है। महाराष्ट्र में 5,965 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दिल्ली में 4,998 नया मामला सामने आया है।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 11.12.19 AM.jpeg

भारत में कुल ठीक होने वाले मामले की संख्या 88 लाख (8,802,267) को पार कर गया है। राष्ट्रीय रिकवरी दर आज 93.71 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटों में 42,298 रिकवरी दर्ज की गई है।

रिकवरी के नए मामलों में 68.73 प्रतिशत मामला 8 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

दिल्ली में छुट्टी के 6,512 नए मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी हुई है जबकि केरल में 5,275 लोग और उसके बाद महाराष्ट्र में 3,937 लोग रिकवर हुए हैं।

WhatsApp Image 2020-11-29 at 10.31.06 AM.jpeg

Related Articles

Back to top button