उत्तराखंड समाचार

केवल विहार वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने स्वच्छ कॉलोनी के पुरस्कार से सम्मानित किया

दून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने केवल विहार (संयुक्त) को कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे स्वच्छ कॉलोनी के पुरस्कार से सम्मानित किया जिसको केवल विहार वेलफेयर सोसायटी (ए से डी लेन) और केवल विहार वेलफेयर कमेटी (ई एवं एफ) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री,  उत्तराखंड से कई गणमान्यों और नागरिकों की उपस्थिति में ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि केवल विहार के करीब २०० परिवार में से अधिकांश कूड़ा प्रबंधन की मुहिम से जुड़े हुए हैं। यद्यपि दोनों सोसायटीज अलग अलग अपनी कार्यविधि संचालित करती हैं पर स्वच्छता से जुड़े महान कार्य के लिए दोनों सोसायटीज के अधिकांश सदस्यों ने कंधे से  कंधा मिलाकर  इस महान मुहिम से जुड़ने का फैसला किया। इस एकता के अनूठे उदाहरण में महत्त्वपूर्ण योगदान *केवल विहार इको ग्रुप* और *वेस्ट वॉरियर्स* का रहा। कुल मिलाकर साल में करीब २५०० किलो कूड़ा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा गया, गीले कूड़े से खाद बनाई गई। इसके अलावा घर के पुराने पर्दों और चादरों से कॉलोनी की महिलाओं द्वारा ११००० कपड़े के थैले  बनवाकर  इको ग्रुप  ने केवल विहार और आसपास के निवासियों को मुफ्त बांटे जिस से घरों में पॉलीथीन का आना कम हुआ। दोनों सोसायटीज ने साथ मिलकर कॉलोनी में कई स्वच्छता के कार्यक्रम भी चलाए जिसमें सीनियर सिटीजंस, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस एकता की मिसाल का यह परिणाम है कि  केवल विहार आज कूड़ा प्रबंधन में  देहरादून की नं १ सर्वोत्तम कॉलोनी  है।

 _यह यात्रा का केवल एक पड़ाव मात्र है , मंजिलें अभी और भी हैं।_

 *जब हम हो जाते हैं सब एक , प्रयास रंग बिखेरता अनेक*

Related Articles

Back to top button