उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 296 व्यक्तियों को 04 करोड़ 81 लाख 95 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 296 व्यक्तियों को 04 करोड़ 81 लाख 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 11 जनवरी, से 17 जनवरी, 2020 के बीच कुल 04 करोड़ 81 लाख 95 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 296 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद महराजगंज की श्रीमती गीता देवी, शाहजहांपुर के मास्टर धैर्य, रायबरेली की कु0 मीनाक्षी यादव तथा सीतापुर के श्री विजय बहादुर आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Related Articles

Back to top button