उत्तराखंड समाचार

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं।  उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।

Related Articles

Back to top button