उत्तराखंड समाचार

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नैनबाग के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद टिहरी में नैनबाग-विकासनगर मार्ग पर नैनबाग के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button