देश-विदेशसेहत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 46 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंचा

महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, भारत का कुल टीकाकरण कवरेज आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 46 करोड़ (46,06,56,534) के आंकड़े को पार कर गया है। सबको कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य के साथ नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज 44.38 लाख (44,38,901) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001G1AE.jpg

आज 18-44 साल के आयु वर्ग में 20,96,446 टीके की खुराक पहली डोज के तौर पर दी गई और 3,41,500 टीके की खुराक दूसरी डोज के रूप में दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद 37 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर, 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 15,17,27,430 लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और कुल 80,31,011 लोगों को दूसरी खुराक मिली है। पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 साल आयु वर्ग के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

नीचे दी गई तालिका में 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को दी गई टीके की खुराक की जानकारी दी गई है।

क्रमांक राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 93312 292
2 आंध्र प्रदेश 3472935 187518
3 अरुणाचल प्रदेश 360779 829
4 असम 4392350 166612
5 बिहार 9842406 350992
6 चंडीगढ़ 316689 4481
7 छत्तीसगढ़ 3751901 136105
8 दादरा और नगर हवेली 244831 242
9 दमन और दीव 167460 938
10 दिल्ली 3637556 308666
11 गोवा 512321 14567
12 गुजरात 11008896 533486
13 हरियाणा 4483986 316959
14 हिमाचल प्रदेश 1555992 5176
15 जम्मू और कश्मीर 1510670 62546
16 झारखंड 3638453 164397
17 कर्नाटक 10014695 465516
18 केरल 3669752 304465
19 लद्दाख 88691 63
20 लक्षद्वीप 25050 177
21 मध्य प्रदेश 14513831 676079
22 महाराष्ट्र 11427013 603389
23 मणिपुर 547407 2787
24 मेघालय 457085 961
25 मिजोरम 356363 1532
26 नगालैंड 353257 942
27 ओडिशा 4931428 394170
28 पुदुचेरी 261490 2569
29 पंजाब 2513482 110971
30 राजस्थान 10453541 767862
31 सिक्किम 303253 444
32 तमिलनाडु 8858766 516645
33 तेलंगाना 5203349 560633
34 त्रिपुरा 1141559 22152
35 उत्तर प्रदेश 18748317 771122
36 उत्तराखंड 2012267 50366
37 पश्चिम बंगाल 6856297 524360
कुल 151727430 8031011

कुल 46,06,56,534 टीके की खुराक देने के टीकाकरण कवरेज को आबादी प्राथमिकता समूहों के आधार पर निम्नलिखित तरीके से अलग किया गया है।

टीके की खुराक का कवरेज
स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर्स 18-44 साल उम्र के लोग ऐसे लोग जिनकी उम्र ≥ 45 साल ऐसे लोग जिनकी उम्र≥ 60 साल कुल
पहली खुराक 10301938 17931495 151727430 104303751 74867229 359131843
दूसरी खुराक 7819129 11243047 8031011 38348541 36082963 101524691

टीकाकरण अभियान के 196वें दिन (30 जुलाई, 2021) कुल 44,38,901 टीके की खुराक दी गई। शाम 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 28,53,700 लोगों को टीके की पहली खुराक और 15,85,201 लाभार्थियों को दूसरी खुराक मिली। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात पूरी कर ली जाएगी।

दिनांक: 30 जुलाई, 2021 (196वां दिन)
स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंटलाइन कर्मचारी 18-44 साल उम्र के लोग लोग जिनकी उम्र ≥ 45 साल लोग जिनकी उम्र ≥ 60 साल कुल
पहली खुराक 3011 7900 2096446 517517 228826 2853700
दूसरी खुराक 23042 83829 341500 731500 405330 1585201

देश की सबसे जोखिम वाली आबादी को कोविड-19 से बचाने के एक उपाय के रूप में टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

Related Articles

Back to top button