उत्तर प्रदेश

धान क्रय केन्द्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना किए जाए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में हाॅटस्पाट के क्षेत्रों मंे कमी आ रही है तथा कन्टेनमेंट जोन में लगातार गिरावट हो रही है। अब लगभग प्रदेश में लगभग 15,868 कन्टेनमेंट जोन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण की संख्या बहुत कम हो रही है, जिससे प्रदेश में लगभग 367 हाॅटस्पाट एरिया में कमी आयी है।
श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर समीक्षा व अनुश्रवण किया जा रहा है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.18 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14.59 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.33 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10.536 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में धान क्रय की प्रक्रिया 01 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गयी है। प्रदेश में अब तक 400 मी0टन धान क्रय किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि किसानों को पूर्ण जागरूक किया जाए कि अपना धान सूखाकर व साफ कर क्रय केन्द्रों पर लाये। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि धान बेचने वाले किसान के खाते में धनराशि 72 घण्टे में अन्तरित की जाए। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्य हो, जिससे उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,49,272 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,08,88,520 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना सेे संक्रमित 3,064 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,269 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,66,321 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.75 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45,024 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 21,361 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,525 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,31,336 क्षेत्रों में 4,01,757 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,61,44,284 घरों के 12,94,35,870 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थान, प्रमुख कार्यालय, प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाईयों में 64,673 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इसके माध्यम से 8,28,861 व्यक्तियों में लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के अधिक मामलों वाले जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिये है कि जिन जनपदों में अधिक मामले संज्ञान में आ रहे है वहां पर जियोग्राफिकल मैपिंग कराकर क्लस्टर की पहचान की जाए तथा केसों में नियंत्रण करने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा है कि कन्टेनमेंट जोन में होम टू होम आवश्यक वस्तुओं के सप्लाई की व्यवस्था की जाए।
श्री प्रसाद ने बताया कि पिछले माह 17 सितम्बर को प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 68,235 थी, जो अब 45,024 रह गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 23,211 केसों में गिरावट आयी है, जो कि 34 प्रतिशत रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 07-13 सितम्बर के मध्य 45,287 एक्टिव केस थे। जिसका पाजिटिव रेट 4.8 प्रतिशत रहा है। 14-20 सितम्बर के मध्य 42,141 एक्टिव केस थे, जिसका पाजिटिव रेट 4.3 प्रतिशत, 21-27 सितम्बर के मध्य 33,256 एक्टिव केस थे, जिसका पाजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत तथा 28 सितम्बर-04 अक्टूबर के मध्य 28,060 एक्टिव केस थे, जिसका पाजिटिव रेट 2.6 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि 07 सितम्बर से अब तक प्रदेश में 38 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही है तथा पाजिटिव दर 46 प्रतिशत रही है।

Related Articles

Back to top button