देश-विदेश

उत्‍तर-पूर्व और पूर्व-मध्‍य अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘हिक्‍का’ पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा

नई दिल्ली: उत्‍तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान ‘हिक्‍का’ पिछले 6 घंटों के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए साढ़े 8 बजे सुबह गुजरात के वेरावल से लगभग 490 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 20.4 डिग्री देशांतर और 65.7 डिग्री पूर्वी अक्षांश तथा पाकिस्‍तान के कराची से 520  किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और ओमान के मसीराह से 710 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने और इसके बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। 25 सितंबर 2019 के शुरुआती घंटों में इसके गहरे विक्षोभ में परिवर्तित होकर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 19 डिग्री और 20 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश के बीच ओमान तट को पार करने की संभावना है।

 तूफान के परिपथ और सघनता के अनुमान का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है :-

दिनांक/समय (भारतीय समयानुसार) स्थिति

(उत्‍तर अक्षांश/पूर्वी देशांतर)

हवा की अधिकतम गति (किलोमीटर प्रति घंटे)  तूफान की तीव्रता
23.09.19/0830 20.4/65.7 60-70 से 80 चक्रवाती तूफान
23.09.19/1130 20.3/65.3 65-75 से 85 चक्रवाती तूफान
23.09.19/1730 20.2/64.5 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
23.09.19/2330 20.1/63.2 75-85 से 95 चक्रवाती तूफान
24.09.19/0530 20.0/62.0 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
24.09.19/1730 19.8/60.0 60-70 से 80 चक्रवाती तूफान
25.09.19/0530 19.6/57.6 45-55 से 65        विक्षोभ
25.09.19/1730 19.4/55.5 35-45 से 55 धीमा पड़ना

 चेतावनियां  :

1.    हवा की गति

·         तूफान के कारण अगले 12 घंटों के दौरान गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों और उसके आसपास हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। बाद में इसकी गति धीमी पड़ सकती है।

·         उत्तर पूर्व में और निकटवर्ती पूर्व मध्य अरब सागर क्षेत्र में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। आज शाम  इसके बढ़कर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे और फिर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम में और पश्चिम मध्य अरब सागर से सटे क्षेत्र में घटकर 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रहने के बाद अगले 6 घंटों में 24 सितंबर की सुबह 95 किलोमीटर प्रति घंटे और बाद में 25 तारीख की सुबह ओमान के तटवर्ती क्षेत्र में धीमी पड़कर 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाने की संभावना है।

(ii) समुद्र की स्थिति

समुद्र की स्थिति

अगले 12 घंटों के दौरान गुजरात के तटवर्ती और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है। अगले 12 घंटों के दौरान उत्‍तर-पूर्व और समीपवर्ती पूर्व-मध्‍य अरब सागर में भी समुद्र में काफी उथल-पुथल बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान अरब सागर के पश्चिम-मध्‍य और आसपास के क्षेत्रों में भी समुद्र का मौसम बेहद खराब रह सकता है।

(iii) मछुआरों के लिए चेतावनी

मछुआरों को 24 तारीख की सुबह तक उत्‍तर-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्‍य अरब सागर तथा 25 तारीख की सुबह तक उत्‍तर-पश्चिम और पश्चिम मध्‍य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button