देश-विदेश

रक्षा मंत्री ने चक्रवाती तूफान वायु के संबंध में भारतीय नौसेना की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नौसेना मुख्यालय में महाराष्ट्र और गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान वायु के संदर्भ में भारतीय नौसेना के तैयारियों की समीक्षा की।

रक्षा मंत्री को मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान (एचक्यूडब्ल्यूएनसी) की क्षमता और आवश्यकता की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के लिए तैयारियों की जानकारी दी गई।

पश्चिमी नौसेना कमान मुंबई स्थिति पर नजर रखे हुए है। भारतीय नौसेना के जहाज चेन्नई, गोमती तथा दीपक एचएडीआर/राहत सामग्री के साथ मुंबई में हैं और कम समय में ही तैनाती के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय नौसेना के जहाजों पर पांच हजार लीटर पीने का पानी रखा गया है। भारतीय नौसेना के सात विमान और तीन हेलीकॉप्टर तैनाती के लिए तैयार हैं। द्वारका और पोरबंदर में सामुदायिक रसोई स्थापित करने के लिए तैयारियां की गई हैं। नुकसान का जायजा लेने, खोज तथा आवश्यक बचाव कार्रवाई के लिए विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button