उत्तर प्रदेशखेल

अटल राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया सम्मानित

लखनऊ: राष्ट्रीय जूनियर साफ टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन विजयंत खंड गोमती नगर लखनऊ में लखनऊ में किया गया। 9 से 13 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर के 2 दर्जन से अधिक प्रदेशों के 460 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मिक्स डबल के पेंडिंग मैच एवं चौंपियनशिप का समापन आज हुआ, जिसमें तमिलनाडु ने आठ गोल्ड, यूपी ने 8 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। सिंगल में तमिलनाडु व यूपी ने 1-1 मेडल प्राप्त किया
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अटल जी के नाम पर यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अटल जी भारत में खेलो में पारदर्शिता की बात की, जिन्होंने खेल संघो की भूमिका को ठीक करने की शुरुआत की। आज मा ०नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अटल जी के दिए पथ पर देश और प्रदेश को ले जा रहे है
मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेलो इंडिया अभियान से प्रत्येक खेल को बढ़ावा मिला है। भारत सरकार खेलो और खिलाड़ियों को लेकर कितना बहुत गम्भीर है।उत्तर प्रदेश में मा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और खेल मंत्री जी के परिश्रम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल के मैदान और मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने से खेलो को बहुत प्रोत्साहन मिला है। आज उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के साथ खेलो का महोल भी बदला है।खेल संघो में भी बहुत सुधार हुआ है आज खेलो और खेल संघो मे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, अटल राष्ट्रीय जून्यर सोफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में लगभग ढाई दर्जन प्रदेशों के लगभग 460 खिलाड़ी भाग लिये।, एमेच्योर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अभिषेक कौशिक  की अगुवाई में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button