मनोरंजन

Dinesh Lal Yadav और Aamrapali Dubey का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘Girada Parda’ हुआ रिलीज, वीडियो में दिखी क्यूट केमिस्ट्री

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) इंडस्ट्री के टॉप और बिजी एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘आई मिलन की रात’ का भोजपुरी गाना ‘गिरदा परदा’ मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है।

इस गाने में दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने में काफी क्यूट लग रही है। इस गाने को दिनेश लाल यादव और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है।

वहीं इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने के प्यार भरे बोल लिखे हैं यादव राज ने। वैसे आपको ये दिनेश और आम्रपाली की जोड़ी पर फिल्माया गया ये गाना कैसा लगा? इस बारे में आप हमें कमेंट के जरिए भी बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button