उत्तराखंड समाचार

महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा करते हुएः सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग

सुश्री राजुलबेन देसाई, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के साथ भेंट वार्ता कर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गयी।

इस दौरान महिला सुरक्षा हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे Initiatives, महिला हेल्पलाइन, 112 व 1090, महिला कॉउंसलिंग सैल, महिला हेल्पडेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल यूनिट, ऐच्छिक बयूरो, की जानकारी दी गई। माहिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु मुख्यालय स्तर पर जारी व्हाट्सएप प्लेटफार्म की भी विस्तृत जानकारी दी गई। जनपदों में महिलाओं, स्कूली बालिकाओ व कॉलेज की छात्राओं में सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता तथा Self defense हेतु चलाये गये कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।

आयोग द्वारा इस अवसर पर सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई कि और अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं व इसके लिए जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी समन्वय किया जाए।

Related Articles

Back to top button