उत्तराखंड समाचार

पौडी भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम रांसी मैदान के समीप वृक्षारोपण करते हुएः सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने पौडी भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम रांसी मैदान के समीप वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत लगाये गये इन पौधों का नाम बालिकाओं के नाम पर रखा जाएगा। जबकि पौधों की देखभाल बालिकाओं की माताओं द्वारा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकेंगे तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के द्वारा हम प्रकृति से जुड सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी की।

Related Articles

Back to top button