उत्तर प्रदेश

गॉव में कैम्प लगाकर पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाय: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को  कौशांबी के ग्राम गनपा में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अमृत सरोवर का निर्माण कार्य उत्कृष्ठ तरीके से कराने के निर्देश दियें।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियां विशेषकर महिलाओं से संवाद कर विभिन्न योजनाओं-स्वयं सहायता समूह के तहत बी0सी0सखी एवं मनरेगा मेट, आवास, शौचालय, निःशुल्क राशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन आदि से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने गॉव में विद्युत आपूर्ति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आगामी समय में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में 75 अमृत सरोवर बनाये जा रहें हैं तथा आगामी समय में गॉव के सभी तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जायेंगा। उन्होंने गॉव में स्वयं सहायता समूहों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को और समूह गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रहीं है तथा प्रदेश सरकार द्वारा घरौनी देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेंशन की राशि बढ़ाकर रू0 एक हजार कर दिया गया है। सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आप लोगों तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को गॉव में कैम्प लगाकर पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दियें।

Related Articles

Back to top button