देश-विदेश

देश में कोविड के परीक्षणों में उत्‍साहजनक बढ़ोतरी – परीक्षणों की कुल संख्‍या 19 करोड़ से अधिक हुई

देश ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी सामूहिक और साहसिक लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

22 जनवरी, 2021 को प्रात: सात बजे तक लगभग 10.5 लाख (10,43,534) लाभार्थियों को देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीके लग गए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 4049 सत्रों में 2,37,050 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अभी तक 18,167 सत्रों का आयोजन हो गया है।

क्रसं. राज्‍य/केन्‍द्रशासित प्रदेश टीके लगाए गए लाभार्थियों की संख्‍या
1 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 1,032
2 आंध्र प्रदेश 1,15,365
3 अरूणाचल प्रदेश 4,682
4 असम 10,676
5 बिहार 63,541
6 चंडीगढ़ 753
7 छत्‍तीसगढ़ 22,171
8 दादरा और नगर हवेली 184
9 दमन और दीव 94
10 दिल्‍ली 18,844
11 गोवा 426
12 गुजरात 34,865
13 हरियाणा 45,893
14 हिमाचल प्रदेश 5,790
15 जम्‍मू और कश्‍मीर 6,847
16 झारखंड 11,641
17 कर्नाटक 1,38,807
18 केरल 35,173
19 लद्दाख 240
20 लक्षद्वीप 369
21 मध्‍य प्रदेश 38,278
22 महाराष्‍ट्र 52,393
23 मणिपुर 1,454
24 मेघालय 1,785
25 मिजोरम 2,537
26 नगालैंड 3,187
27 ओडिशा 1,13,623
28 पुदुचेरी 759
29 पंजाब 12,532
30 राजस्‍थान 32,379
31 सिक्किम 773
32 तमिलनाडु 42,947
33 तेलंगाना 97,087
34 त्रिपुरा 9,272
35 उत्‍तर प्रदेश 22,644
36 उत्‍तराखंड 8,206
37 पश्चिम बंगाल 53,988
38 विविध 32,297
योग 10,43,534

  देश में परीक्षणों की संख्‍या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। परीक्षण बुनियादी ढांचे का विस्‍तार होने से इस वैश्विक बीमारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को बढ़ावा मिला है। परीक्षणों की कुल संख्‍या 19 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 8,00,242 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिससे देश के कुल परीक्षणों का आंकड़ा 19,01,48,024 हो गया है।

लगातार व्‍यापक रूप से परीक्षण किये जाने के फलस्‍वरूप संक्रमण दर को कम करने में मदद मिली है। आज कुल संक्रमण दर 5.59 प्रतिशत हो गई है।

पिछले कुछ सप्‍ताहों से चल रहे रूझान को कायम रखते हुए भारत के सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल सक्रिय मामलों की केवल 1.78 प्रतिशत रह गई है। देश में सक्रिय मामलों की मौजूदा संख्‍या 1,88,688 है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 18,002 नये रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। इससे पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 3,620 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

आज ठीक हुए मामलों की कुल संख्‍या 10,283,708 हो गई है, जिससे ठीक हुए और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर 1,00,95,020 (54.5 गुना) हो गया है। रिकवरी दर भी बेहतर होकर 96.78 प्रतिशत हो गई है। 84.70 प्रतिशत ठीक हुए नये मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंध रखते हैं। केरल में कोविड से 6,229 व्‍यक्ति ठीक हुए हैं, जबकि महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में क्रमश: 3,980 और 815 नये मरीज ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 14,545 नये संक्रमित मामलों का पता चला है। 84.14 प्रतिशत नये मामले 8 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 6,334 नये मामले दर्ज हुए हैं, जबकि महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कल 2,886 और 674 नये मामलों का पता चला है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 163 लोगों की मौत हुई है। 82.82 प्रतिशत मौत के मामले 9 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक (52) मौत के नये मामले दर्ज हुए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में मौत के 21 नये मामलों का पता चला है।

Related Articles

Back to top button