उत्तर प्रदेश

सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की करते हुएः सीएम

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर की खजनी तहसील के ग्राम झुगिया स्थित सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पूर्व सांसद संत कबीर नगर स्व0 शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ज्ञातव्य है कि सांसद देवरिया श्री रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र एवं पूर्व सांसद संत कबीर नगर श्री शरद त्रिपाठी का विगत दिनों लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस दौरान सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी एवं पूर्व सांसद स्व0 शरद त्रिपाठी के पुत्रगण एवं परिजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button