उत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज की बधाई दी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
श्री यादव ने कहा है कि भारत में सभी पर्वो का संदेश परस्पर सहयोग, सौहार्द तथा सद्भाव को बढ़ावा देने का है। अंधकार से प्रकाश की ओर समाज और राष्ट्र को ले जाने का संकल्प है। ये त्योहार हमें अंधविश्वास और रागद्वेष की भावना से छुटकारा पाने की भी प्रेरणा देते हैं।
श्री यादव ने कहा है कि आज सत्ता तंत्र ने अपनी कुनीतियों से जनमानस और किसानों-नौजवानों को हताशा के अंधेरे में ढकेल दिया है। दीपावली का पर्व इनसे मुक्ति का संकल्प दिवस होगा।

Related Articles

Back to top button