उत्तराखंड समाचार

लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत का शीर्षक ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ का हुआ विमोचन

देहरादून: लोक गायक व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दो गीतों का विमोचन आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संघठन मंत्री भाजपा अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेन्द्र भण्डारी और प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप के द्वारा किया गया।

लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत का शीर्षक ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ है। जिसमे माँ धारी देवी का आह्वान करके कोरोना जैसे संक्रमण से मानव जाति की रक्षा का आह्वान किया गया है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दूसरा गीत देश के वीर सैनिकों को समर्पित है जो कि चीनी सेना द्वारा किये गए कृत्य पर आधारित है, जिसका शीर्षक ललकार है।

लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गीतों को यूट्यूब पर त्रिलोक जेंधारी ऑफिशल चैनल पर भी सुना जा सकता है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा इससे पूर्व में भी अपनी रचनाओं से प्रशंसा बटोरी है जो लोक सभा चुनाव के दौरान गढ़वाली गीत अब की बार दुबारा भाजपा सरकारा थी।

Related Articles

Back to top button