उत्तर प्रदेश

जिनोम सीक्वेंसिंग करायी जायेगी, जिससे पता चलेगा की उन्हें कौन से स्ट्रैन का वायरस है: आलोक कुमार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम हो रहा है। प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन की संख्या में भी निरन्तर गिरावट आ रही है। गृह विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के 5,852 कन्टेनमेंट जोन के 890 थानान्तर्गत, 78,312 मकानों के 3,89,960 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 11,589 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 11,262 है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। उन्होंने बताया कि यू0के0 से आने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन कराया जा रहा हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शासनस्तर के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारियों के रूप में जनपदोें में भेजा गया है। यह नोडल अधिकारी जनपद में गन्ना क्रय केन्द्रों, धान क्रय केन्द्रों तथा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण के पश्चात अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को प्रस्तुत करेंगें। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री जी के स्तर पर समीक्षा की जायेगी।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कृतसंकल्प है। जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी धान खरीदी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों से 467.31 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की समस्या का निदान प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में वरासत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक प्राप्त 02 लाख आवेदन पत्र प्राप्त हुये है। उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जा रहा है। यह एक सफल अभियान है, इस अभियान में जितने भी लम्बित प्रकरण थे, उनको इस अभियान के दौरान क्लीयर कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर शीघ्र ही पैमाइश से संबंधित अभियान प्रदेश में चलाया जायेगा। भूमि से संबधित ज्यादातर विवाद पैमाइश से संबधित होते है उसको अभियान के माध्यम से पैमाइश की प्रक्रिया को सरलता से पूरा करके और ग्रामीण क्षेत्र में जो विवाद है उनके निपटारे का प्रयास कराया जायेगा। प्रदेश में चीनी मिले आज की तिथि में संचालित है। गन्ना किसानों को 1,20,000 करोड़ रूपये का रिकार्ड भुगतान किया गया और इस सीजन में भी शीघ्र ही भुगतान कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत बड़ी संख्या में रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने चार साल में 04 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। अगले वर्ष इस अभियान में और तेजी लायी जायेगी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये थे कि तत्काल रेगुलर भर्ती की जाए और जैसे-जैसे परिणाम आ रहे है उसके नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। लोगों को नौकरियां दी जा रही है। बहुत सारे पद जो रिक्त है उनकों भर कर लोगों को रोजगार दिलाया जायेगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्यमत्रंी जी द्वारा अगले वर्ष बसंत पंचमी, माघ मेला तथा अन्य त्यौहारों के लिए प्रोटोकाॅल तय कर दिया गया है। उसी के अनुसार बसंती पंचमी, माघ मेला तथा अन्य त्यौहार का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने के निर्देश पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिये गये है। विभिन्न जनपदों में इसकी तैयारियां की जा रही है। उपयुक्त समय आने पर मा0 मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त कर मेले का प्रारम्भ कराया जायेगा।
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,734 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,35,08,431 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 940 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 14,710 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 6,545 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,59,888 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक 03 लाख से अधिक लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।
श्री कुमार ने बताया कि यू0के0 से आने वाले लोगों से सम्पर्क किया जा रहा हैं। सम्पर्क मंे आने पर कोविड-19 की जांच करायी जा रही है। अब तक 10 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है उनकी जिनोम सीक्वेंसिंग करायी जायेगी जिससे पता चलेगा की उन्हें कौन से स्ट्रैन का वायरस है। सभी लोगों से अपील है कि मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

Related Articles

Back to top button