उत्तराखंड समाचार

गोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षतिः मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गंगोत्री विधायक स्व. श्री गोपाल रावत के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि  गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए भी यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

                   श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button