उत्तर प्रदेश

होली के पावन पर्व पर प्रदेश-वासियों को हार्दिक बधाई: हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायणदीक्षित ने होली के पावन पर्व पर प्रदेश-वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

अध्यक्ष विधान सभा ने अपने संदेश में कहा है कि होली का सांस्कृतिक महत्व ‘मधु’ से है। यह पर्व एक ऐसा प्राकृतिक परिवेश रचती है, जो मधुमय व रसमय होता है। त्रृग्वेद के अनुसार इसका अर्थ संचय से जुटाई गयी मिठाससे है। होली एक ऐसा अद्वितीय पर्व है जो कि सृजन के बहुआयामों से जुड़ा होने के साथ-साथ सामुदायिक बहुलता के आयाम से जुड़ा हुआ है। यह पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द एवं भाई-चारा बनाये रखने के साथ हीभारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button