उत्तर प्रदेश

होली का पर्व प्रेम, बन्धुत्व और सद्भाव का प्रतीक: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: होली के पावन पर्व पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हम सभी को होली के इस पवित्र त्यौहार पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर प्रेम, सद्भाव, एकता-अखण्डता, भाईचारा को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने कहा कि हिन्दुस्तान की धरती राम और कृष्ण की है, रहीम और तुलसी की है, हमें अपनी इसी संस्कृति और विरासत को सतत् आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button