देश-विदेशसेहत

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड मामलों में प्रतिदिन अधिक बढ़ेत्तरी हो रही है

देश के विभिन्न राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 3,39,145 सत्रों द्वारा 2.43 करोड़ (2,43,67,906) से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इनमें 71,30,098 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज), 38,90,257 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज), 69,36,480 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) और 4,73,422 एफएलडब्ल्यू (दूसरा डोज), 8,33,526 लाभार्थी जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं (पहला डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 51,04,123 लाभार्थी (पहला डोज) शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से लेकर 60 वर्ष से कम आयु के गंभीर रोगग्रस्त लाभार्थी 60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहला डोज दूसरा डोज पहला डोज दूसरा डोज पहला डोज पहला डोज
71,30,098 38,90,257 69,36,480 4,73,422 8,33,526 51,04,123 2,43,67,906

टीकाकरण अभियान के 53वें दिन (9 मार्च, 2021) तक 13.5 लाख (13,59,173से अधिक  वैक्सीन डोज दी गईं। इनमें से 10,60,944  लाभार्थियों को 52,351 सत्रों में (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) पहला डोज दिया गया और 2,98,229 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया।

दिनांक 9 मार्च , 2021
एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 45 से लेकर 60 वर्ष से कम आयु के गंभीर रोगग्रस्त लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी कुल उपलब्धि
पहला डोज दूसरा डोज पहला डोज दूसरा डोज पहला डोज पहला डोज पहला डोज दूसरा डोज
55,088 1,50,779 1,44,161 1,47,450 1,31,717 7,29,978 10,60,944 2,98,229

छह राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोविड मामलों में अधिक वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,291 मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों के 83.76 प्रतिशत मामले इन्हीं छह राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में प्रतिदिन सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और इनकी संख्या 9,927 है। इसके बाद केरल में  2316 और पंजाब में 1027 मामले दर्ज किए गए हैं।

आठ राज्यों में दैनिक आधार पर नए मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

भारत में इस समय कुल सक्रिय केस भार 1.84 लाख (1,84,598) है।

नीचे दिए गए ग्राफ 17 जनवरी 2021 से 10 मार्च 2021 की अवधि में सक्रिय मामलों में दैनिक आधार पर बदलाव दर्शाते हैं-

कोरोना नमूनों की प्रतिदिन होने वाली जांच में भी लगातार वृद्धि हो रही है और भारत में कुल कोरोना जांच परीक्षणों की संख्या 22 करोड़ से अधिक (22,34,79,877) हो गई है।

देश में इस समय प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 2.43 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 133 मौतें हुई हैं।

मौत के नए मामलों में पांच राज्यों का योगदान 77.44 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56 मौतें हुई हैं। पंजाब में 20 और केरल में 16 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना से किसी की मौत की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

इनमें राजस्थान, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, दमन और द्वीव, दादरा और नागर हवेरी, त्रिपुरा, मिज़ोरम, अंडमान एंड निकोबार द्वीप और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button