उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विगत 24 घंटे में 539 लोग तथा अब तक कुल 5,76,519 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,33,621 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,58,41,533 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 506 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 10,080 कोरोना के एक्टिव मामले में संे 3,796 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,48,335 लोग होम आइसोलेशन में गए हैं, जिसमें से 3,44,539 लोगों की होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटे में 539 लोग तथा अब तक कुल 5,76,519 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 5,06,332 टीम दिवस के माध्यम से 3,12,52,129 घरों के 15,19,01,447 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,788 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,91,429 लोगों ने ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श ले चुके है।
श्री प्रसाद ने बताया कि 16 जनवरी, 2021 से प्रथम चरण में प्रदेश के 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही की जायेगी। वैक्सीन की लगभग पौने 11 लाख डोज अब तक प्राप्त हो चुकी है और ये सभी जनपदों में आज शाम तक पहुंच जायेगी। उन्हांेने बताया वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रदेश में वैक्सीनेशन का सत्र प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button