देश-विदेशसेहत

भारत में 81 दिनों के बाद कोविड-19 के 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए, पिछले 24 घंटे में 58,419 दैनिक नये मामले सामने आए

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में 81 दिनों के बाद 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में देश में 58,419 दैनिक नये मामले दर्ज सामने आए। भारत में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में लगातार कमी आ रही है।

लगातार 13वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,29,243 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 30,776की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.44 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 38वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 87,619 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब 29 हजार से ज्यादा (29,200) लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,87,66,009 लोगों में कोविड-19 संक्रमण ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 87,619 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.27 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,11,446 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 39.10 करोड़ से ज्यादा (39,10,19,083) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.43 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.22 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 13 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,91,686 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,66,93,572 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 38,10,554 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,01,19,241
दूसरी खुराक 70,65,889
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,71,08,593
दूसरी खुराक 90,32,813
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 5,42,21,110
दूसरी खुराक 12,27,088
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 7,98,16,559
दूसरी खुराक 1,26,54,117
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,44,21,583
दूसरी खुराक 2,10,26,579
कुल       27,66,93,572

Related Articles

Back to top button