देश-विदेश

भारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या और कम होकर 1.84 लाख तक पहुंची

सफल ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट-टेक्नोलॉजी’ रणनीति के तहत भारत में हर रोज नए मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी है

भारत के सक्रिय मामले आज 1,84,408 हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी और कम होकर 1.73फीसदी तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंट के दौरान 15,948 मरीज ठीक हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,254 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है।

पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का देश के कुल सक्रिय मामलों में 75% हिस्सा हैं।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 10.06.45 AM.jpeg

नीचे दिया गया आंकड़ा पिछले महीने में शीर्ष 10 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सक्रिय मामलों की संख्या में हुए बदलाव को दर्शाता है।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 10.17.14 AM.jpeg

24 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, लगभग 16 लाख (15,82,201) लाभार्थियों का कोविड 19 टीकाकरण हुआ है।

पिछले 24 घंटों में, लगभग 3,512 सत्रों में 2 लाख (1,91,609) लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 27,920 सत्र आयोजित किए गए हैं।

क्रं. संख्या राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण वाले लाभार्थियों की संख्या
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1,998
2 आंध्र प्रदेश 1,47,030
3 अरुणाचल प्रदेश 6,511
4 असम 13,881
5 बिहार 76,125
6 चंडीगढ़ 1,502
7 छत्तीसगढ 28,732
8 दादरा और नगर हवेली 345
9 दमन और दीव 283
10 दिल्ली 25,811
11 गोवा 1,561
12 गुजरात 78,466
13 हरियाणा 71,297
14 हिमाचल प्रदेश 13,544
15 जम्मू और कश्मीर 11,647
16 झारखंड 14,806
17 कर्नाटक 1,88,971
18 केरल 53,529
19 लद्दाख 558
20 लक्षद्वीप 633
21 मध्य प्रदेश 38,278
22 महाराष्ट्र 99,885
23 मणिपुर 2,319
24 मेघालय 2,236
25 मिजोरम 3,979
26 नगालैंड 3,443
27 ओडिशा 1,52,371
28 पुदुचेरी 1,478
29 पंजाब 30,319
30 राजस्थान 67,270
31 सिक्किम 960
32 तमिलनाडु 59,226
33 तेलंगाना 1,10,031
34 त्रिपुरा 14,252
35 उत्तर प्रदेश 1,23,761
36 उत्तराखंड 10,514
37 पश्चिम बंगाल 84,505
38 अन्य (मिसलेनियस) 40,144
कुल 15,82,201

भारत में केवल 6 दिनों के अंदर 1 मिलियन वैक्सीन की खुराक दी गई। यह संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 18 दिन लगे जबकि अमेरिका को 1 मिलियन की संख्या तक पहुंचने में 10 दिन लगे।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 10.03.45 AM.jpeg

कुल स्वस्थ्य होने वाले मामलों की संख्या 10,316,786 हैं, जिसकी बदौलत ठीक होने की दर 96.83% पहुंच गई है और यह लगातार बढ़ रही है।

ठीक होने वाले नए मामलों में 84.30 फीसदी योगदान 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है। एक दिन में स्वस्थ्य होने वाले सबसे अधिक संख्या केरल की है जहां 5,283 रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 3,694 का नंबर आता है।।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 10.02.29 AM.jpeg

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड 19 के 14,849 नए मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों का 80.67 फीसदी हिस्सा छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का है।

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक दैनिक नए मामले 6,960 दर्ज किए। महाराष्ट्र में 2,697 नए मामले दर्ज किए गए जबकि कर्नाटक में कुल 902 नए मामले दर्ज किए गए।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 9.59.29 AM.jpeg

 पिछले 24 घंटे के दौरान 155 मौतें हुई हैं और इसमें सात राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का योगदान 79.35 फीसदी है।

महाराष्ट्र में 56 मौतें हुईं। केरल और दिल्ली क्रमशः 23 और 10 नई मौतें हुई हैं।

WhatsApp Image 2021-01-24 at 10.00.58 AM.jpeg

Related Articles

Back to top button